Breaking News

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तराखंड में कल से बारिश का अलर्ट कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

@ शब्द दूत ब्यूरो(27 मई 2026) 

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग द्वारा 27 मई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है।वहीं 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।मौसम विभाग ने 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए संसाधन तैयार रखने को कहा गया है।सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और कमजोर संरचनाओं से सावधान रहें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-