Breaking News

काशीपुर :बढ़ती भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती में भी भारी बढ़ोत्तरी, नागरिक कर उठे त्राहिमाम

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मई 2026)

काशीपुर। एक ओर जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली कटौती ने काशीपुर के नागरिकों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, ऐसे में बार-बार बिजली जाने से लोग गर्मी से राहत पाने के सभी साधनों से वंचित हो रहे हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों—आवास विकास, कुंडेश्वरी रोड, चैती चौराहा, बाजपुर रोड और ग्रामीण क्षेत्रों, मुख्य बाजार समेत सभी जगह दिन और रात दोनों समय अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर 4 से 6 घंटे तक की कटौती आम बात हो गई है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि व्यापार और छोटे उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में पंखे और कूलर बंद रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं रात में बिजली कटौती के कारण नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण दुकानों में ग्राहक कम आ रहे हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, क्योंकि अधिकांश क्षेत्रों में पानी मोटर के जरिए ही पहुंचता है।

नागरिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल गर्मी में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

फिलहाल, भीषण गर्मी और बिजली संकट के बीच काशीपुर के लोग दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं, और राहत के कोई ठोस संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

Check Also

उत्तराखंड में धर्मांतरण पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की चेतावनी—“धर्मांतरण करेंगे तो जेल जाएंगे” सितारगंज जनसभा में सीएम बोले—जनजातीय संस्कृति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, विकास परियोजनाओं की भी दी बड़ी सौगात

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 मई 2026) सितारगंज। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-