Breaking News

‘अफसर बनाम अफसर’: तहसीलदार ने डीएम पर लगाए रिश्वत और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि जिले में सरकारी जमीन से जुड़े बड़े स्तर पर घोटाले हो रहे हैं, जिसमें निचले स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक की मिलीभगत हो सकती है।

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अप्रैल 2026)

फिरोजाबाद।  प्रशासनिक तंत्र के भीतर उस समय हड़कंप मच गया, जब टूंडला की महिला तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहसीलदार ने प्रेस वार्ता कर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

तहसीलदार राखी शर्मा का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवाई थी, जिसे समाप्त कराने के बदले उनसे करीब 1.75 लाख रुपये कीमत का महंगा iPhone लिया गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताते हुए खुद के साथ अन्याय होने की बात कही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि जिले में सरकारी जमीन से जुड़े बड़े स्तर पर घोटाले हो रहे हैं, जिसमें निचले स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक की मिलीभगत हो सकती है। हालांकि कुछ संवेदनशील मामलों पर उन्होंने खुलकर बोलने से परहेज किया, लेकिन इशारों में कई बड़े खुलासों की ओर संकेत किया।

तहसीलदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे माहौल में निष्पक्ष रूप से कार्य करना मुश्किल हो गया है।

इस घटनाक्रम के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक अधीनस्थ अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी पर इस तरह के सीधे आरोप लगाए जाना बेहद असामान्य माना जा रहा है। फिलहाल सबकी नजरें शासन के अगले कदम और जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: महावीर अखाड़े के नाम पर कौन खा गये पैसा? पहलवानों का आरोप, सुविधाओं का अभाव, कोच और संसाधनों की मांग, स्व ओमप्रकाश शर्मा पहलवान को किया याद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2026) काशीपुर। द्रोणासागर स्थित महावीर अखाड़ा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-