Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज :उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, 5 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, ये हो सकते हैं संभावित मंत्री

@शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2026)

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें 5 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि धामी सरकार के गठन (2022) के बाद यह पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार होगा। पिछले काफी समय से खाली पड़े मंत्री पदों को भरने को लेकर चर्चा चल रही थी, जिस पर अब मुहर लगती दिख रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं, जबकि वर्तमान में धामी कैबिनेट में केवल 7 सदस्य ही हैं। ऐसे में 5 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे। ये रिक्तियां कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद बनी थीं।

सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम हो रहा है।

राजनीतिक गलियारों में जिन नामों की चर्चा है, उनमें खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, विनोद कंडारी, राम सिंह कैड़ा और दीवान सिंह बिष्ट जैसे विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करेगा।

बताया जा रहा है कि सरकार इस विस्तार के जरिए संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक समीकरण भी साधना चाहती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-