Breaking News

 ब्रेकिंग : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026)

ओडिशा के कटक स्थित एससी बी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल  में सोमवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज और अस्पताल कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब ढाई से तीन बजे के बीच ट्रॉमा केयर यूनिट के आईसीयू में लगी, जहां गंभीर हालत में कई मरीज भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के समय आईसीयू में करीब दो दर्जन मरीज मौजूद बताए जा रहे थे, जिनमें से कई को अन्य वार्डों में स्थानांतरित किया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना में कई स्वास्थ्यकर्मी भी मरीजों को बचाने के प्रयास में झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-