Breaking News

आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा बड़ी घोषणा, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का होगा ऐलान

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2026)

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके लिए मीडिया को आधिकारिक निमंत्रण जारी किया गया है।

जारी आमंत्रण के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभा के लिए होने वाले आम चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।

चुनाव आयोग ने बताया है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों की एंट्री दोपहर 3 बजे से शुरू होगी और सभी को 3:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठने का अनुरोध किया गया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग के अधिकारी चुनाव की तिथियां, मतदान के चरण, आचार संहिता लागू होने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिससे राजनीतिक गतिविधियां और चुनावी तैयारियां तेज होने की संभावना है।

चुनाव आयोग की इस घोषणा पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन राज्यों के चुनाव आगामी राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने में अहम माने जा रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-