Breaking News

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निवास पर,शिष्टाचार भेंट, अपने खेत का चावल भेंट कर दिया सम्मान का संदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जनवरी 2026)

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता  हरीश रावत से डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल श्री हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत तथा स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-