Breaking News

दुखद :वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती नंदी देवी पांडे का 103 वर्ष की आयु में निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर 2025)

काशीपुर।  वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती नंदी देवी पांडे का आज सुबह 103 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया।

श्रीमती नंदी देवी पांडे का जीवन समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। वे काशीपुर की राजनीति में एक सशक्त और प्रेरणास्रोत महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन से न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

परिवार के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 बजे उनके निवास कूर्मांचल कालोनी , काशीपुर से प्रारंभ होकर स्थानीय श्मशान घाट तक जाएगी।

क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति मिले। शब्द दूत परिवार  उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है।

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-