Breaking News

धामी सरकार के बुलडोज़र की बड़ी कार्रवाई, रुद्रपुर में एक हेक्टेयर से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त, बाहरी कब्जाधारियों पर प्रशासन की सख्ती

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर 2025)

रुद्रपुर। उत्तराखंड में धामी सरकार के बुलडोज़र ने एक बार फिर सख्त एक्शन मोड दिखाया है।  उधम सिंह नगर जिले के राजस्व ग्राम लमरा में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक हेक्टेयर से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के आदेश पर उपजिलाधिकारी रुद्रपुर और उपनगर आयुक्त के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। मौके पर राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस और सिंचाई विभाग की टीमें भारी सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहीं। प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाकर भूमि पर पुनः सरकारी नियंत्रण स्थापित किया।

अभियान की निगरानी स्वयं एसडीएम रुद्रपुर ने की। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तय समय में हटाने की कार्रवाई न करने पर प्रशासन को बुलडोज़र चलाना पड़ा।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस बल की सतर्कता के चलते किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्थायी निर्माण किए गए थे, जिन्हें संवाद और समझाइश के बाद हटाया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। सिंचाई विभाग की भूमि से सटे इस क्षेत्र में भविष्य में जलनिकासी और सड़क चौड़ीकरण के कार्य प्रस्तावित हैं, जिसके लिए भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना जरूरी था।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाना विकास की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने मांग की कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहें ताकि भूमाफियाओं को कड़ा संदेश मिले।

राजस्व विभाग अब संबंधित भूमि पर सरकारी निशान पुनः स्थापित कर रहा है, जिससे भविष्य में पुनः कब्जे की संभावना समाप्त की जा सके। सूत्रों का कहना है कि जिले में जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा।

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था की सख्ती का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि धामी सरकार की प्राथमिकता जनहित और सुशासन है — न कि किसी वर्ग विशेष के पक्ष या विरोध में कदम उठाना।
राजस्व ग्राम लमरा की यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही और विधि शासन की एक मिसाल बन गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-