Breaking News

ब्रेकिंग : अंगीठी की गैस से दम घुटा, मां-बेटी की मौत

 रुद्रप्रयाग। यहां  तिलवाड़ा के धारकोट मठियाणा गांव में बीती रात अंगीठी की गैस से दम घुटने से मां बेटी की मौत हो गई। हनुुमंत सिंह दिल्ली में नौौकरी करता है उसकी पत्नी सुमन और तीन साल माह की बेटी तथा हनुमंंत की मां गांव में रहते हैं।  कल रात को सुमन ने अपने कमरे को गर्म रखने के लिए अंगीठी कमरे में रखी और सो गई।

सुबह देर तक जब नहीं उठी तो सास ने दरवाजा खटखटाया। किसी का जवाब न मिलने पर उन्होंने लोगों को बुलाया दरवाजा खोला तो बिस्तर के अंदर मां-बेटी अचेत अवस्था में पड़ी थी। उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना की पुलिस को खबर दी गई। एसआई सीमा चौहान व एसडीएम रुद्रप्रयाग मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर जताई गहरी चिंता

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-