Breaking News

इक्वाडोर में बंदूकधारियों ने भीड़ पर बरसाई गोलियां, 8 लोगों की मौत, 8 घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल, 2024)

क्विटोः इक्वाडोर के तटीय शहर गुआयाक्विल में बंदूकधारियों के एक समूह के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब सात बजे हथियारबंद व्यक्ति वाहन में सवार होकर आए और लोगों के समूह पर हमला कर दिया। 

मंत्रालय ने बताया कि हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल छह अन्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। किसी समूह ने हमले की अभी जिम्मेदारी नहीं ली है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :श्रीलंकाई पुलिस ने 60 भारतीयों को आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया, दुबई और अफगानिस्तान से जुड़े हैं तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 जून 2024) कोलंबो । भारत के साठ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-