Breaking News

खटीमा :एक किसान के रूप में नजर आये सीएम धामी खेत में खाद डाली और छोटे ट्रैक्टर से जुताई करते दिखे, देखिए वायरल वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जून 2026)

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा के नगला तराई स्थित अपने आवास पर मां के साथ खेत में कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेत की जुताई की तथा खाद डालने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेत में काम करते हुए उन्हें किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को निकटता से अनुभव करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में भागीदारी के दौरान जीवन के वे सरल, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन भी स्मृतियों में पुनः जीवंत हो उठे, जब उनका जीवन ग्रामीण परिवेश और खेती-किसानी से गहराई से जुड़ा हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान केवल खाद्य सुरक्षा के आधार स्तंभ ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं। उन्होंने किसानों के राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे अमूल्य योगदान, तपस्या और समर्पण को कोटिशः नमन किया।

मुख्यमंत्री की खेत में कृषि कार्य करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। किसानों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के इस कदम को खेती-किसानी और किसानों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-