Breaking News

दुखद: ट्रक व कार की भिड़ंत,कार सवार दो पुलिस इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जनवरी 2024)

नई दिल्ली। एक भयानक हादसे में दो पुलिस इंस्पेक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई। सोनीपत जिले के कुंडली बार्डर के पास हुये इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मारे गए दारोगाओं की  पहचान नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक स्पेशल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाने में तैनात एटीओ इंस्पेक्टर रणवीर के रूप में हुई है।

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर देर रात पिआऊ मनियारी में एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दिल्ली के दो पुलिस इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुंडली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-