Breaking News

रामनवमी पर कलार्पण करेगी रामकलेवा का आयोजन

ऐसे संस्कारित कार्यक्रमों से हम अपनी युवा पीढ़ी को अवश्य जोड़ें।

@शब्द दूत ब्यूरो

झाँसी(07 अप्रैल 2022) । साहित्य , संगीत और कला को समर्पित सांस्कृतिक संस्था श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में राम कलेवा का आयोजन करेगी। कलार्पण के प्रांतीय महामंत्री श्री शिवतनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में राम कलेवा कार्यक्रम करने पर विचार किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कलार्पण के मण्डल संयोजक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि राम कलेवा जैसे कार्यक्रम पारिवारिक संस्कारों से जुड़े हुए हैं। आज की युवा पीढ़ी जिन्हें भूलती जा रही है। ऐसे संस्कारित कार्यक्रमों से हम अपनी युवा पीढ़ी को अवश्य जोड़ें। कलार्पण के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर देने की बात रखी। वहीं प्रांतीय सह साहित्य प्रमुख डा. रामशंकर भारती ने इस कार्यक्रम को गरिमामय बनाने पर जोर दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांतीय महामंत्री शिवतनय श्रीवास्तव ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए राम कलेवा कार्यक्रम के लिए जिला कार्यकारिणी की वृहद बैठक बुलाने की बात रखी। जिसे सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से स्वीकार किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-