Breaking News

मनकामेश्वरी शक्ति पीठम में महाआरती संपन्न

@शब्द दूत ब्यूरो

प्रयागराज प्रतापपुर(06 अप्रैल 2022) ।विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड प्रतापपुर एवं मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान के तत्वाधान में मां मनकामेश्वरी शक्ति पीठम गहरपुर खखैचा में ग्राम वासियों के सहयोग से भव्य महाआरती कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस महाआरती में  बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिसके घर में जितने सदस्य हैं उतने दीपक से मां की आरती करके पंचम दिवस में स्कन्द माता से संतान के सुख और समृद्धि की कामना की ।

इस अवसर पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे,सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,खंड सत्संग प्रमुख कृष्ण लाल तिवारी,खंड अध्यक्ष आकाश गुप्ता,जंघई से बजरंगदल के विनोद यादव,पारस नाथ मिश्र,कारसेवक छोटेलाल उपाध्याय,ब्रह्म प्रसाद मिश्र भुल्लन,त्रिशूली दूबे,राजेन्द्र प्रसाद दुबे,चंद्र शेखर दुबे,ब्रह्म प्रसाद मिश्र,मातृ शक्ति में श्रीमती फूलकुमारी,श्रीमती ज्योति द्विवेदी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक ने विद्यार्थियों को तकनीक और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, रोबोट प्रदर्शन के साथ लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2026) काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक,  की ओर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-