Breaking News

अजब-गजब :12 साल की उम्र के बाद यहाँ लड़कियां बन जाती हैं लड़का, शापित गांव की अनोखी दास्तान

दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहाँ 12 साल की उम्र के बाद लड़कियां, लड़के के रूप में बदल जाती है।

शब्द दूत ब्यूरो (24 फरवरी 2022)

बात तो हैरानी वाली है लेकिन यह सच है।  डोमिनिकन रिपब्लिक नामक इस देश में एक गांव है जिसका नाम ला सेलिनास है। यहां की लड़कियाँ 12 वर्ष की आयु के बाद लड़का बन जाती हैं। गांव के लोग इसे एक बीमारी मानते हैं और गांव को शापित भी मानते हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक भी इस रहस्य का पता नहीं लगा पाये हैं।

वहीं गांव के अनेक लोग इसे किसी अदृश्य शक्ति का साया मानकर जी रहे हैं। इस तरह के बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे’ कहा जाता है। इस गांव में किसी लड़की का जन्म होते ही घर में मातम छा जाता है। परिवार के लोगों को डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है।

आस पास के गांव के लोग इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से इस गांव को बुरी नजर से देखते है। समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है। अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। हालांकि चिकित्सकों का मानना है कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है।

यहाँ की भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्‍चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित जिन भी लड़कियों में एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। गांव का 90 में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-