Breaking News

उत्तराखंड : 20 नामांकन पत्र हुये खारिज, 730 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाये जांच के बाद

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जनवरी 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी 70 विधानसभा सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब मैदान में केवल 730 उम्मीदवार ही रह गए हैं। यानी एक सीट पर औसतन लगभग ग्यारह प्रत्याशी। हालांकि नाम वापसी के बाद इसमें और कमी आने की संभावना है। जांच में दस्तावेजों की कमी और अपूर्ण फार्म के चलते 20 प्रत्याशियों के पर्चे रद्द किए गए। नामांकन के आखिरी दिन तक प्रदेशभर में 750 दावेदारों ने नोमिनेशन फार्म दाखिल किए थे।

प्रदेशभर की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रपत्रों की जांच का काम पूरा हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक जांच में विभिन्न विधानसभाओं में 20 नोमिनेशन फार्म दस्तावेजों की कमी और आधे अधूरे भरे होने के कारण निरस्त किए गए। एक दिन पहले तक प्रदेश में 750 दावेदारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल कराए गए थे। गौरतलब है कि 31 जनवरी को नाम वापसी के आखिरी दिन मैदान में रह गए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

चुनाव आयोग के सक्षम अधिकारियों द्वारा रद्द किए गए नामांकनों में बसपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अधिक हैं। भाजपा और कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ है। फिलहाल कुछ नामांकन रद्द होने के बाद अब मुकाबले में 730 दावेदार बचे है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-