Breaking News

उत्तराखंड :भाजपा छोड़ कांग्रेस के हुये ओमगोपाल, सुबोध उनियाल के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी 2022)

आखिरकार भाजपा नेता ओमगोपाल रावत ने कांग्रेस का हाथ थाम ही लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके लिए कांग्रेस की कल आने वाली आखिरी लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि भाजपा नेता ओमगोपाल रावत काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। भाजपा द्वारा नरेंद्रनगर सीट पर इस बार भी सुबोध उनियाल को टिकट दिए जाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का खुला ऐलान किया था। अब उनका कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से मैदान में उतरना तय माना जा रहा है।

दरअसल, नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर ओमगोपाल रावत 2002 से अब तक चार चुनाव लड़ चुके हैं। 2007 में उन्होंने तब कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध उनियाल को मात्र चार वोटों से शिकस्त दी थी। उसके बाद 2012 में सुबोध उनियाल 401 वोटों से जीते। तब ओमगोपाल भाजपा के चुनाव चिन्ह से मैदान में थे। वह दूसरे नंबर पर रहे। 2017 में ओमगोपाल ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकी और सुबोध उनियाल को कांटे की टक्कर दी।

इस बार ओमगापाल ने टिकट फाइनल होने से पहले ही ऐलान कर दिया था कि यदि भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तब भी वे चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। हालांकि तब उन्होंने कांग्रेस में जाने का कोई संकेत नहीं दिया था। लेकिन जैसे ही टिकट डिक्लेयर हुए ओमगोपाल ने भाजपा को छोड़ने और कांग्रेस ज्वाइन करने का खुला ऐलान कर दिया।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-