Breaking News

बड़ा हादसा :नाव में सवार 25 लोग डूबे, एक बच्ची की मौत, बीस लोग अभी भी लापता

@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2021)

मोतिहारी  जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ चिरैया क्षेत्र में सिकरहना नदी में एक नाव डूब गई है। नाव में 25 लोग सवार बताये गये हैं। पांच को निकाला गया है जबकि बीस लोग अभी भी लापता हैं। एक की मौत होने की पुष्टि हुई है। पांच लोगों की हालत गम्भीर है।

जानकारी के अनुसार ये  सभी लोग घास लाने के लिए नाव से जा रहे थे। एक महिला मुन्नी देवी सहित दो को निकाला गया है। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची के शव को निकाला गया है। वहीं चार महिलाएं घायल हैं।

एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। जबकि एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। लापता हुए लोगों के परिजनों का बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

Check Also

काशीपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक ने विद्यार्थियों को तकनीक और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, रोबोट प्रदर्शन के साथ लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2026) काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक,  की ओर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-