Breaking News

काशीपुर अर्बन बैंक के चेयरमैन ने की आप नेता दीपक बाली से शिष्टाचार भेंट

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त 2021)

काशीपुर । काशीपुर अर्बन को -ऑपरेटिव बैंक के निर्विरोध चेयरमैन बने अजय उर्फ बोकी टंडन को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने उनकी चुनावी जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपने आवास पर पहुंचने पर उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

अर्बन को ऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन बनने पर रामनगर रोड स्थित अपने आवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे अजय टंडन का दीपक बाली ने स्वागत किया। आप नेता दीपक बाली ने कहा कि उनके चेयरमैन बनने से अर्बन को ऑपरेटिव बैंक उनके नेतृत्व मैं बेहतर काम करते हुए अच्छी सुविधाएं देकर ग्राहकों में अधिक से अधिक विश्वसनीयता कायम करेगा । उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय टंडन बैंक बोर्ड के सभी साथियों ,बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर बेहतर कार्य करेंगे ।

इस अवसर पर दीपक बाली के आवास पर  अर्बन बैंक के डायरेक्टर चौधरी ओमपाल सिंह व अजय शर्मा के साथ-साथ अमित सक्सेना भी मौजूद थे। 

   

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-