Breaking News

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पंचायत चुनाव टाले गए

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया जिसके तहत कोविड-19 के कारण स्थगित किये गये इन ग्राम निकायों के नए चुनाव होने तक उनके कामकाज की निगरानी के लिए परामर्श समितियां गठित करने का रास्ता साफ हो गया। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस आशय के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी मिल गई और राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद आगे के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाएगा।

पंचायत निकायों का कार्यकाल अगले 15 जून को समाप्त होगा पर वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये चुनाव को टाल दिया गया है। चौधरी ने कहा, ‘‘संशोधन की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पिछले अधिनियम में इस तरह के परिदृश्य के संबंध में कोई प्रावधान नहीं था जिसमें अप्रत्याशित स्थिति के कारण चुनाव स्थगित हो जाते हैं।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद सरकार तय करेगी कि परामर्श समिति में कौन-कौन शामिल होंगे और कौन इसका नेतृत्व करेगा जो कि पंचायतों, जिला परिषदों और ग्राम कचहरी के कामकाज की देखरेख करेंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

1967 से 2026 तक: इंदिरा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी तक—आर्थिक संकट में सोना न खरीदने की देशहित की अपील का इतिहास क्या फिर दोहराया गया?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2026) नई दिल्ली — देश के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-