Breaking News

दुस्साहस :भूमि विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, दारोगा गंभीर घायल

@शब्द दूत ब्यूरो

अररिया। बिहार के अररिया जिले में भूमि विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर एक पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक दारोगा की अंगुली कट गयी है। वहीं कई अन्य के घायल होने की भी सूचना है। 

अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में स्थित बोकरा पंचायत के हरिया भाटिया में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पर पहुंची पुलिस पार्टी पर एक पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें अनिल सिंह नामक दारोगा घायल हो गए। पुलिस पर हमले की खबर से वहाँ हड़कंप मच गया ।तुरंत सिमराहा, फारबीसगंज व अररिया थाने से पुलिस बल मोके पर पहुंचा लेकिन मारपीट करने वाले वहाँ से फरार हो चुके थे। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी की बेटी को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आलम व हयूल के बीच भूमि विवाद चल रहा था। बीते रोज आलम ने उस भूमि पर मकान बनाना शुरू किया तो तो दूसरे पक्ष से विवाद हो गया विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट रोकने आई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। 

सिमराहा एस एच ओ साजिद आलम ने बताया कि हयूल एवं उनके समर्थकों द्वारा पहले दूसरे पक्ष पर हमला किया गया। जब बीच बचाव में पुलिस आई तो पुलिस पर ही फरसा से प्रहार कर दिया जिसमें दारोगा अनिल सिंह का हाथ जख्मी हो गया एवं उंगली कट गयी। घायल दारोगा का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने हयूल की 21 वर्षीय बेटी नजमुल खातून को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मोहम्मद आलम द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है पुलिस भी अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि भूमि विवाद में हो रही लड़ाई को रोकने गई पुलिस पर एक पक्ष द्वारा हमला किया गया। इसमें एक पदाधिकारी घायल हो गये हैं, जिसका इलाज जारी है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। सूचना पर फारबिसगंज एवं आरएस थाना की पुलिस को भेजा गया, जिसके बाद सभी आरोपी भाग खड़े हुए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-