Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज….. काशीपुर में तूफान से गिरी स्कूल की दीवार, दो की मौत, कई मलबे में दबे

आज शाम आये आंधी तूफान और बारिश में मुरादाबाद रोड स्थित एक स्कूल की दीवार गिरने से एक महिला   समेत दो  की मौत  की सूचना है।  अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हैं जिन्हें निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। आशंका व्यक्त की गई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर पुलिस तत्काल पहुंच गयी और राहत व बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर भारी भीड़ जमा है। कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुये हैं। घायलों को चिकित्सालय में भेजा गया है।देर शाम तेज आंधी और तूफान के साथ आई बारिश से जहाँ गर्मी से राहत मिली वहीं कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं। अनेक जगह विद्युत आपूर्ति भंग हो गई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-