Breaking News

राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज थे प्रकाश पंत :संक्षिप्त जीवन परिचय

प्रकाश पंत कैबिनेट मंत्री ( उत्तराखंड सरकार ) का जन्म 11 नवंबर 1960 में हुआ था। वह ग्राम  खड़कोट, पो.ऑ. पिथौरागढ़, जनपद पिथौरागढ़ के मूल निवासी थे। उनकी शिक्षा  स्नातक, डिप्लोमा इन फ़ार्मेसी थी।   वह प्रारंभ में फार्मासिस्ट के रूप में सरकारी सेवा में थे   लेकिन 1984 सरकारी सेवा में स्वच्छन्द रूप से समाज सेवा न कर पाने के कारण पद से त्यागपत्र दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।साहित्यिक अभिरुचि के धनी प्रकाश पंत ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में रजत पदक (जी०बी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर वर्ष 2004) जीता था तथा इसी वर्ष  राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। 

1977 में वह छात्र राजनीति में सक्रिय होकर  सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव,1988 में नगर पालिका  परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित हुए। 2001 में उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष बनाये गये। तब से प्रकाश पंत जब भी भाजपा सरकार रही प्रदेश में तब तब महत्वपूर्ण मंत्रालयों में केबिनेट मंत्री रहे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-