लालकुआं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं इकाई एवं नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा संयुक्त रूप से दुग्ध संघ परिसर में पौधारोपण किया गया इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार यूनियन के संरक्षक जीवन जोशी और उमेश पंत ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए जितना महत्वपूर्ण पौधारोपण करना है उतना ही महत्वपूर्ण उस पौधे की देखरेख करना भी होना चाहिए। आजकल के परिवेश में लोग पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर अपडेट करने तक सीमित रखते हैं जबकि पौधरोपण करने के के बाद उस पौधे की लगभग 5 साल तक उचित देखरेख करना जरूरी होता है तभी एक पौधा विशालकाय वृक्ष का रूप ले पाता है जिसकी बदौलत ही पर्यावरण संतुलन बरकरार रहता है और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है। इधर यूनियन के महामंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ परिसर में पौधों की उचित देखरेख हो सकेगी इसलिए यहां पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के स्टाफ द्वारा भी फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संरक्षक जीवन जोशी अध्यक्ष उमेश पंत, शैलेन्द्र सिंह, सचिन गुप्ता, अजय अनेजा, समाजसेवी आनंद गोपाल बिष्ट दुग्ध संघ से सामान्य प्रबंधक अजय क्वीरा, अशोक कुमार सिंह, एच सी आर्य, चन्द्रकला खाती, एच एस पडियार, हरीश चंद्र सिंह बोरा, मोहन पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
