Breaking News

राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हैं – मोदी

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और राजनाथ  ने भी नेहरू के देश को दिये योगदान को सराहा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’’ निवर्तमान कैबिनेट में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया, ‘‘भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर हमारे समाज और राष्ट्र में उनके योगदान को याद कर रहा हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-