Breaking News

काशीपुर :किसानों के प्रति सोशल मीडिया में आपत्तिजनक शब्दों को लेकर बवाल, चिकित्सक ने मांगी माफी, नाराज किसानों ने मांगा विधायक चीमा का इस्तीफा

काशीपुर । एक चिकित्सक द्वारा सोशल मीडिया पर किसानों के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के किसानों ने आज यहाँ चैती रोड स्थित उनके नर्सिंग होम पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुये घेराव किया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही आईटीआई थाना प्रभारी विद्यादत जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। इस बीच भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें देखकर किसान उग्र हो गये और उनके मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका भी विरोध किइ। इतना ही नहीं आक्रोशित किसानों ने विधायक से इस्तीफा तक देने और किसानों के साथ आने को कहा। मौके पर काफी देर तक बवाल मचा रहा।

हालांकि चिकित्सक के माफी मांगने पर किसान शांत हुये।चैती रोड पर भगवती देवी नेत्र चिकित्सालय के डा देवेन्द्र चंद्र ने बीते रोज अपनी फेसबुक वॉल पर किसानों के विरूद्ध आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। आज सुबह भारी संख्या में किसान उनके नर्सिंग होम के बाहर जमा हो गये और चिकित्सक के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। किसानों के आक्रोश को देखते हुए नर्सिग होम के मुख्य द्वार पर भीतर से ताला लगा दिया गया। इस बीच वहां आये मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सूचना मिलने पर आईटीआई प्रभारी विद्यादत जोशी पुलिस बल के साथ पहुंचे और चिकित्सक डा देवेंद्र चंद्र को सुरक्षा के लिहाज से थाने चलने को कहा जिस पर चिकित्सक के परिजनों ने मना कर दिया। काफी देर तक आईटीआई थाना प्रभारी उन्हें समझाते रहे। अंतत चिकित्सक व उनके परिजन किसानों के समक्ष जाकर माफी मांगने को राजी हुये। इसी बीच भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आईटीआई थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी ली। हालांकि थोड़ी देर बाद विधायक चीमा स्वयं मौके पर पहुंच गये।

विधायक चीमा के आते ही वहाँ मौजूद किसानों ने उन्हें घेर लिया और विधायक चीमा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। विधायक चीमा को किसानों द्वारा घेर लिये जाने और नारेबाजी करने से वहाँ मौजूद पुलिस बल के हाथ-पांव फूल गये। और बड़ी मुश्किल से विधायक चीमा को उग्र किसानों की भीड़ से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर लाये। उग्र किसानों ने विधायक चीमा के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की तथा उनसे इस्तीफा देने की मांग की। बाद में विधायक चीमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह स्वयं भी किसान परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक द्वारा किसानों के विरुद्ध चुभने वाली बात कही गई जो नहीं कहनी चाहिए थी। अब जब उन्होंने माफी मांग ली है तो मामला निपट गया है।

घेराव करने वाले किसानों में प्रभपाल सिंह गगन काम्बोज, हरजीत सिंह, प्रभ ग्रेवाल, गुरताज गोराया, संदीप सिंह दयोल, हीरा सिंह वीरजोत सिंह राजू छीना प्रताप विर्क समेत सैकड़ों शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-