Breaking News

ब्रेकिंग :एचडीएफसी बैंक पर आरबीआई ने लगाई कुछ पाबंदियां,

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक पर कुछ पाबंदियां लगा दी है। जिनमें इस बैंक की सभी डिजिटल गतिविधियों पर रोक लगा दी है।  इस पाबंदी में नए क्रेडिट कार्ड भी शामिल है। यह रोक फिलहाल अस्थायी तौर पर लगाई गई। बता दें कि गत दो वर्षों में यह तीसरी बार इस बैंक पर पाबंदी लगी है। 

एचडीएफसी बैंक ने भी बताया है कि बैंक की डिजिटल सर्विस को आरबीआई ने अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है। जिसमें नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई गई है। आर बी आई ने इस निजी क्षेत्र के बैंक के बोर्ड को खामियां दूर करने के लिए भी कहा है। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने  बैंक को सलाह दी है कि वह अपने डिजिटल 2.0 पहल के तहत किसी भी ताजा गतिविधियों को रोक दे। साथ ही नए क्रडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग करना बंद कर दे। यहाँ गौरतलब है कि  पिछले दो वर्षों से अपनी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सेवाओं में एचडीएफसी बैंक को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। इससे ग्राहक भी परेेशान रहे थे। जिस पर रिजर्व बैंक ने  बैंक से कारण पूछा था। बताते हैं कि एचडीएफसी बैंक के डेटा सेंटर में गड़बड़ी की वजह से इसके यूपीआई पेमेंट, एटीएम सर्विसेज और कार्ड से होने वाली पेमेंट रुक गई थी।जिसके कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

आरबीआई ने इसे गंभीरता से लिया। बैंक के स्थिति सुधरने के दावो के बावजूद रिजर्व बैंक इस पर सख्त आपत्ति जताता रहा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-