Breaking News

तारकिशोर प्रसाद होंगे बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री, सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में मिलेगी जगह

@शब्द दूत ब्यूरो

बिहार की एनडीए सरकार में लंबे अरसे से उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुशील मोदी को अब  केंद्र सरकार की कैबिनेट में नई जिम्मेदारी दी जा रही है। उनकी जगह बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद होंगे। तारकिशोर प्रसाद कटिहार से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं। सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलने से अब नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी जुदा हो जाएगी। नीतीश कुमार कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से बिहार एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। उनके नेता चुने जाने पर सुशील मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया।

इसके बाद यह साफ हो गया था कि सुशील कुमार मोदी अब बिहार के उप मुख्यमंत्री नहीं होंगे। उनकी जगह डिप्टी सीएम किसे बनाया जाएगा, इसको लेकर दोपहर तक स्थिति साफ नहीं हुई थी हालांकि नीतीश कुमार ने साफ कर दिया था कि जल्द ही पता चल जाएगा कि अगला उप मुख्यमंत्री कौन होगा।

सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही ट्वीट किया ”भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत की हसीन विदेश नीति पर कुर्बान जानिये@वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की बेबाक कलम से

🔊 Listen to this भारत की विदेश नीति को ऊपर वाला भी नहीं पहचान सकता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-