Breaking News

बिहार :दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं में झड़प, गोली से एक की मौत, कई घायल कर रहे लोगों व

मुंगेर। जिले में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि आधी रात शादीपुर में बड़ी दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई।

इस मामले प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए लाइन में लगी हुई बड़ी देवी की प्रतिमा विसर्जन का इन्तेजार कर रही थीं। इसी दौरान कुछ पुलिस पदाधिकार पंडित दीन दयाल चौक के पास अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों पर दवाब डालने लगे। 

इससे प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों और पुलिस के बीच नोक झोंक हो गई और पुलिस को गोली चलानी पड़ी। बता दें कि बिहार में कल पहले चरण का मतदान होना है, मुंगेर में भी कल ही वोट डाले जाएंगे। 

बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। गोली लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

हालांकि डीएम राजेश मीणा और और एसपी लिपि सिंह ने इस घटना पर सफाई देते हुए दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया।

एसपी ने बताया पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी भी की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-