Breaking News

ब्रेकिंग :बोलेरो वाहन नंदाकिनी नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो बच्चों समेत 7 घायल

@शशांक राणा 

कर्णप्रयाग। देहरादून से लुंतरा घाट (चमोली) आ रही एक बोलेरो वाहन आज सुबह सेरा के पास नंदाकिनी नदी किनारे गिर गई। वाहन में आठ लोग सवार थे जिनमें से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात व्यक्ति घायल हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बोलेरो वाहन देहरादून से लुन्तरा घाट जा रहा था की कि वह अचानक ही अनियंत्रित होकर शेरा के पास नंदाकिनी नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। 

घायलों में देव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी लुंतरा (56), बीना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ल्वाणी (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ल्वाणी (35), हर्षबर्धन पुत्र जयकृत सिंह निवासी लुंतरा (30), महेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ल्वाणी (38), अंशिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (11) व ऋषिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (08) शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते हुए घाट चौकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में चल रहा है। घायल पांच लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में प्राथमिक उपचार के बाद कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। दो बच्चों को उपचार के बाद घर भेजा गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-