Breaking News

ब्रेकिंग :दिन दहाड़े कचहरी में अधिवक्ता को गोली मारी, भगदड़ मची

रुड़की । आज दिन दहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गये। रामनगर नई कचहरी में गोली की आवाज सुनते ही कचहरी में भगदड़ मच गई। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अधिवक्ता को पहले एक निजी अस्पताल ले गई जहाँ से जांच के बाद उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। 

राहत की बात यह है कि घायल अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिवक्ता मेधार्थी मलिक ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-