Breaking News

काशीपुर :फिल्मी अंदाज में बाइक सवार ने रिटायर्ड शिक्षक की जेब से 47000 रुपये उड़ाये, बैंक से निकाले थे

काशीपुर । पालिटेकनिक के रिटायर्ड प्रवक्ता की जेब से अज्ञात बाइक सवार ने फिल्मी अंदाज में 47000रुपये साफ कर दिये। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कूर्माचल कालोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक अर्जुन अग्रवाल ने आज दोपहर माता मंदिर रोड स्थित पीएनबी की शाखा से साठ हजार रुपये निकाले। तेरह हजार रुपये उन्होंने नजदीक स्थित कूर्माचल नगर सहकारी बैंक में जमा कर दिए। उसके बाद वह प्रिया मॉल के सामने स्थित डॉ प्रशांत रस्तोगी के क्लीनिक में जा रहे थे कि पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर से चोट तो नहीं लगी लेकिन बाद में उन्होंने देखा कि उनके पेंट की पीछे की जेब में रखे सैंतालीस हजार रुपये गायब है।

पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तथा बैंक की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। हालांकि घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-