Breaking News

उत्तराखंड :एक और कोरोना पॉजिटिव मिला उत्तराखंड में, गुरूग्राम से आया था

देहरादून । एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से राज्य में आंकड़ा बढ़ गया। शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती एक युवक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने से अब यहाँ संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गई है। इससे पहले दोपहर दो बजे तक आज एक कोरोना पॉजिटिव मिला था जिसे मिलाकर आज दो लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। 

बेस हास्पिटल कोटद्वार में भर्ती इस युवक की एम्स ऋषिकेश के वायरोलाजी लैब ने  कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की है। इस समय राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 29 हो गई है। यह युवक हरियाणा के गुरुग्राम से पौड़ी जनपद के कोटद्वार में आया था। युवक की आयु 25 वर्ष बताई गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अब काशीपुर को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य, जनता के सहयोग से ही मिलेगी सफलता,विपक्ष को दे डाली नसीहत: राष्ट्रपति से सम्मानित होकर लौटे महापौर दीपक बाली बोले पत्रकार वार्ता में, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 नवंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-