Breaking News

अवकाश समाप्ति के विरोध में बैंकिंग संगठन ने ज्ञापन दिया

लखनऊ।  आईबोक उ प्र का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष काम पवन कुमार, महासचिव काम दिलीप चौहान, उपाध्यक्ष काम विनय श्रीवास्तव एवं उपसचिव काम शशांक सिंह के नेतृत्व में संयोजक प्रदेश स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक (महाप्रबंधक बड़ोदा बैंक) से मिला एवं लॉक डाउन के दौरान बैंकर्स को हो रही परेशानियों पर चर्चा की एवं दिनांक 06 तथा 10 अप्रैल के अवकाश को समाप्त करने के विरोध में एक ज्ञापन दिया।

संयोजक, प्रदेश स्तरीय बैंकर्स समिति ने आश्वासन दिया की वह व्यक्तिगत स्तर पर इस विषय को उ प्र सरकार के समक्ष रखेंगे एवं प्रयास करेंगे।

महासचिव काम  दिलीप चौहान ने बताया कि ज्ञापन की प्रतियां प्रधान मंत्री कार्यालय, वित्त मंत्री कार्यालय, राज्यपाल , मुख्यमंत्री कार्यालय एवं क्षेत्रीय निदेेशक, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को भी भेज दी गयी हैंं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-