Breaking News

काशीपुर : विधानसभा सीट से युवा कांग्रेस नेता लवदीप सिंह ने ठोकी दावेदारी, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज घर-घर पहुंचकर लोगों से कर रहे संवाद, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मिलकर मांग रहे समर्थन

@शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर 2026)

काशीपुर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी समय हो, लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस के युवा नेता लवदीप सिंह ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

लवदीप सिंह वर्तमान में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष (उधम सिंह नगर) हैं। इससे पहले वह प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस और महानगर सचिव कांग्रेस कमेटी काशीपुर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। विभिन्न संगठनात्मक पदों पर काम करने के अनुभव के साथ अब उन्होंने काशीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान लवदीप सिंह विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनकी मुलाकात में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और स्थानीय व्यापारी शामिल हैं। वह लोगों को अपना परिचय देने के साथ ही अपनी राजनीतिक दावेदारी और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत करा रहे हैं। इस दौरान वह लोगों को प्रचार सामग्री वितरित करते हुए उनसे समर्थन और सहयोग की अपील कर रहे हैं।

उनके जनसंपर्क की खास बात यह है कि वह केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित रहने के बजाय लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनते और उनसे संवाद करते नजर आ रहे हैं। बाजारों, बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संपर्क साधने की उनकी कोशिश को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

लवदीप सिंह की दावेदारी से काशीपुर कांग्रेस की राजनीति में युवा नेतृत्व की सक्रियता भी सामने आ रही है। एनएसयूआई और किसान कांग्रेस में जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब विधानसभा की राजनीति में अपनी जगह बनाने की उनकी कोशिश कितनी सफल होती है, यह आने वाला समय बताएगा।

फिलहाल उन्होंने जनसंपर्क के जरिए अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपनी दावेदारी को मजबूती देने में जुटे हैं।

Check Also

गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

🔊 Listen to this अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-