Breaking News

राजनीति: वेणुगोपाल बोले- मोदी-शाह को जनता ने दिया साफ संदेश; राहुल-अखिलेश समेत विपक्षी नेता एक मंच पर जुटे

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली में विपक्षी नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि रैली में उमड़ी भीड़ ने केंद्र सरकार को साफ संदेश दे दिया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को किस तरह प्रभावित किया जा रहा है।

मोदी-शाह को जनता ने दिया साफ संदेश: वेणुगोपाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बता दिया है कि उनका समय खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

 

वेणुगोपाल ने कहा “नरेंद्र मोदी और अमित शाह को देश की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि उनका समय खत्म हो गया है। अब जनता समझ चुकी है कि लोकतंत्र को नुकसान कौन पहुंचा रहा है।” उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ देश में सरकार के खिलाफ नाराजगी को दिखाती है। जनता लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को स्वीकार नहीं करेगी।

इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, फारूक अब्दुल्ला, डी राजा और महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। इससे पहले 31 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष की ओर से महाभियोग से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Check Also

दुखद :सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, आत्महत्या की आशंका, , 25 अक्टूबर को था जन्मदिन

🔊 Listen to this स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के बाहर वारदात को अंजाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-