Breaking News

एससी गुड़िया आईएमटी के 55 से अधिक विद्यार्थियों ने आईआईएम काशीपुर की वर्कशॉप में लिया प्रशिक्षण

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2026)

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज (एससी गुड़िया आईएमटी) के यूजी विभाग के बीबीए, बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) के 55 से अधिक विद्यार्थियों ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप में प्रतिभाग किया। 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को मार्केटिंग और प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि आईआईएम काशीपुर में आयोजित ‘एक्सपर्ट्स टॉक एंड इंटरैक्टिव सेशन’ के पहले चरण में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सप्लाई चेन मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं और इससे जुड़े व्यावहारिक टिप्स की जानकारी दी। दूसरे चरण में मार्केटिंग के क्षेत्र में रोजाना बदलते अनुभवों, नए अवसरों और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के बीच स्वयं को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

दोनों सत्रों के समापन के बाद प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वर्कशॉप में शामिल होकर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की प्रबंध समिति विद्यार्थियों को समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक सत्रों और वर्कशॉप में प्रतिभाग करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज, बाजार और व्यापार जगत में हो रहे नए बदलावों से रूबरू कराना तथा उनके व्यावहारिक ज्ञान और प्रबंधकीय कौशल को विकसित करना है।

इस अवसर पर संस्थान की यूजी फैकल्टी सिमरन सेठी कुकरेजा, रेनू भास्कर एवं सुखवंत कौर भी उपस्थित रहीं।

Check Also

सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

🔊 Listen to this *गैरसैंण और धामी सरकार*   *पहली बार: गैरसैंण में एक साल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-