स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के बाहर वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि छात्रा ज्वलनशील पदार्थ बैग में रखकर स्कूल गई थी।
@शब्द दूत ब्यूरो (24 अक्टूबर 2026)
पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है।
स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के बाहर वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि छात्रा ज्वलनशील पदार्थ बैग में रखकर स्कूल गई थी। परिवारिक विवाद व स्कूल में किसी तरह के किसी विवाद के चलते यह कदम उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। 25 अक्टूबर को छात्रा की जन्मतिथि थी।
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि स्कूल में गार्ड के कमरे के पीछे 18 वर्षीय छात्रा जली हुई हालत में मिली। डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामग्री बरामद हुई है। इन सामग्रियों की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इस वारदात ने स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



