Breaking News

देहरादून में मार्ग बाधक एक और मजार ध्वस्त, प्रशासन ने हटाई अवैध संरचना

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर 2026)

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हिमगिरी पैलेस के पास स्थित एक मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार, यह संरचना मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन ने संबंधित संरचना के दस्तावेजों की जांच की थी और वहां नोटिस भी जारी किया गया था। स्थानीय लोगों की ओर से भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए धामी सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के दावे के मुताबिक, अब तक 603 अवैध संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं। इस अभियान के तहत प्रशासन संबंधित स्थलों के दस्तावेजों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई मौकों पर कह चुके हैं कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और सरकारी भूमि की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। देहरादून में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान के तहत की गई है।

Check Also

काशीपुर: राष्ट्रपति से स्वच्छता सर्वेक्षण में सम्मानित मेयर दीपक बाली व राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता के खिलाफ पार्षदों ने दी तहरीर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 नवंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-