Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का दबदबा

@शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2026)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की 10 पुरुष और 8 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ 11 सितम्बर को सहोता अस्पताल काशीपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता, कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय तथा क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महिला वर्ग के पहले मुकाबले में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर ने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर को हराया। दूसरे मुकाबले में डीएसबी परिसर, नैनीताल ने राजकीय महाविद्यालय, जसपुर को पराजित किया। पुरुष वर्ग में एसआईएमटी काशीपुर और पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के बीच हुए मुकाबले में रामनगर की टीम विजयी रही, जबकि डीएसबी परिसर, नैनीताल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा को हराया।

प्रतियोगिता में कुल 14 मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीएसबी परिसर, नैनीताल और एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी आमने-सामने रहे, जिसमें एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। डीएसबी परिसर नैनीताल उपविजेता रहा।

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर और एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम विजेता रही, जबकि मेजबान चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा ने मैडल और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर  वीरेंद्र शाह, डॉ. सुरेंद्र नेगी, श्रीमती अनीता बोरा, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टंडन,  विजेंद्र कुमार, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह, डॉ. चंचल कुमार, डॉ. अविनाश मिश्रा, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा,  मनोज कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. सोमेश शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका  वीरेंद्र शाह, कु. ममता रावत,  कल्पित चौसाली एवं  हिमांशु वैश्य ने निभाई। समारोह का संचालन डॉ. दीपा चनियाल ने किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान, महापौर दीपक बाली ने समेत तमाम लोगों ने किया पं पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2026) काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-