@शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2026)
काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए किया गया। इस अवसर पर मंचासीन मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंत जी भारत के दूसरे गृह मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। वह महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को महत्वपूर्ण स्थान दिलाने तथा जमींदारी प्रथा समाप्त कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामाजिक सुधारों की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने का काम करते हैं। उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महापौर ने काशीपुर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। काशीपुर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए 602 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। आने वाले समय में नगर की सड़कों के विकास, विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण, नालों के निर्माण सहित अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने काशीपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली एवं समिति के पदाधिकारियों ने मंच पर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं उपस्थित विशिष्टजनों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, राजीव घई, अरुण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, ऊषा चौधरी एवं अल्का पाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ख्वाहिश एनजीओ के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्किन कैंप भी लगाया गया।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी मेहरोत्रा, प्रियंका अग्रवाल, अभिषेक गोयल, हरिश कुमार सिंह एडवोकेट, बबलू यादव, सतपाल यादव, आशीष गोयल, डॉ. एम.एस. रावत, पंडित विकास चंद्र मंडवाल, विनोद मेहरोत्रा, संत कुमार, विदु शेखर शर्मा एडवोकेट, अमरनाथ यादव, जितेंद्र सरस्वती, आकाश कुमार एडवोकेट, एस.एस. राय, जेपी यादव, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद तोमर, ब्रह्मा सिंह पाल, राजीव कचौरिया, आयुषी नागर, नगर निगम की पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट, राजू छीना, गीता चौहान, डॉ. एम. ए. राहुल, वैष्णवी, डॉ. ईश मेहरोत्रा, कर्नल सुनील कुमार, शेष कुमार सितारा, डॉ. असीम मेहरोत्रा, मनोज कौशिक, जगमोहन बंटी, सुरेश कुमार शर्मा, महेंद्र बेदी, मनोज डोबरियाल, मुशर्रफ हुसैन, पार्षद मोनिश आशी, प्रियांशु बंसल, आशीष गुप्ता एवं सौरभ अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन साबिर हुसैन एवं चंद्र भूषण डोभाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने और नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal