Breaking News

काशीपुर :श्री गणेश महोत्सव में 15 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन,गंगे बाबा मंदिर में 14 सितंबर से होगा शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर 2026)

काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन 14 सितंबर से किया जाएगा। महोत्सव के दौरान वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे से श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन किया जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

श्री श्री 1008 परम अवद्यूत श्री गंगे बाबा जी की कृपा तथा श्री श्री 1008 श्रीमान श्रीमहंत ब्रह्मऋषि जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित महोत्सव के संबंध में मंदिर के महंत  लखनदास जी महाराज ने बताया कि 14 सितंबर को श्री गणेश जी के आगमन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन रात 8 बजे से श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को श्री राधारानी जन्मोत्सव तथा 20 सितंबर को श्री चंद्र भगवान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 24 सितंबर को श्रीकृष्ण-राधारानी संग फूलों की भव्य होली का आयोजन होगा।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे श्री गणेश विसर्जन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 29 सितंबर को दोपहर 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीकृष्ण रासलीला एवं धार्मिक आयोजनों का आनंद लेने तथा धर्मलाभ उठाने की अपील की है। महोत्सव के आयोजक महंत लखनदास जी महाराज, गंगे बाबा मंदिर काशीपुर एवं समस्त भक्तमंडल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान, महापौर दीपक बाली ने समेत तमाम लोगों ने किया पं पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2026) काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-