Breaking News

काशीपुर को जल्द मिलेगा नया रोडवेज स्टेशन , बीएस-6 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026)

काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज काशीपुर नगर निगम में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि काशीपुर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है और इसके विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज ही उन्होंने यहां  ₹4 4करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया  है।

इस मौके पर पत्रकारों द्वारा काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति, यात्रियों की समस्याओं और नए बस अड्डे की मांग पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि वर्तमान काशीपुर का बस स्टेशन काफी पुराना हो चुका है। वहां पेयजल, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए नए स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर में छोटे-छोटे बस स्टॉप भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पूरे जिले में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। काशीपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए लगभग 20 नई बसें संचालित करने की योजना है। इनमें इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सके।

रामनगर आईएसबीटी परियोजना में हो रही देरी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वह तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टैंडों के विकास का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

दिल्ली मार्ग पर बीएस-6 बसों की कमी के कारण काशीपुर की बसों पर लगने वाले प्रतिबंध को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम ने 200 नई बीएस-6 बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिवाली से पहले नई बसें सड़कों पर उतरना शुरू हो जाएंगी। पुरानी बसों को भी आवश्यक मरम्मत और उन्नयन के बाद उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि काशीपुर को भी नई बसों का पर्याप्त आवंटन किया जाएगा।

शेयरिंग टैक्सी चालकों की समस्याओं के संबंध में मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर भी गंभीरता से काम कर रही है। पुरानी गाड़ियों के निस्तारण, नई व्यवस्थाओं और परिवहन से जुड़े सभी हितधारकों को राहत देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में टैक्सी संचालकों और यात्रियों दोनों को इसका लाभ मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा काशीपुर को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, राज्य मंत्री सीमा चौहान, ब्लाक प्रमुख चंद्र, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :जंतर-मंतर पर बैज उतारने वाले कांस्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का पलटवार, आई जी कुमांऊ ने गिनाए गंभीर आपराधिक आरोप, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) देहरादून। जंतर-मंतर पर CJP के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-