Breaking News

काशीपुर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा संपन्न

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2026)

काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत), काशीपुर, जो उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ, उत्तराखंड (पंजीकृत) से संबद्ध है, की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा रविवार को रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या रीजेंसी में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

समारोह में हरिद्वार से पहुंचे प्रदेश महामंत्री अमित गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. मनकोटी (अल्मोड़ा) ने की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, व्यवसायिक हितों की रक्षा तथा समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर कार्य करेगा। आमसभा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, औषधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष योगेश बिश्नोई, महामंत्री राजेश बाली, उपाध्यक्ष मनीष चावला तथा कोषाध्यक्ष प्रशांत अरोरा (बॉबी) शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में सईद अहमद, गोल्डी सिंह, चरणजीत सिंह, सचिन अरोरा, विपिन लाल, बलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने कहा कि शहर में अनधिकृत रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों को नियमानुसार मुख्यधारा में आना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि वे अपने लाइसेंस की अवधि समाप्त होने से तीन माह पूर्व ही नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए दवा व्यवसायियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वेश अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठाकुर, भवन जोशी, समीर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गर्ग, प्रभात अरोरा, प्रियांशु बंसल, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला, चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना, विवेक बिश्नोई, भुवनेश कुमार बिश्नोई, रईस अहमद सहित सैकड़ों औषधि विक्रेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशु बंसल ने किया।

समारोह के अंत में नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की एकजुटता एवं औषधि व्यवसायियों के हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन दबाने की कोशिश या बड़ी राजनीतिक भूल? विपक्ष को मिला बड़ा मुद्दा, सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन पर, देश के राजनीतिक इतिहास का पहला मामला

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति में कई बार घटनाएं वैसी नहीं होतीं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-