Breaking News

काशीपुर में घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू, महापौर दीपक बाली ने दिखाई वितरण वाहन को रवाना किया झंडी दिखाकर

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) 

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा पृथक्करण युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने डस्टबिन वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर तथा किरायेदार को दो डस्टबिन (गीले एवं सूखे कूड़े के लिए) उपलब्ध कराए जाएंगे। डस्टबिन वितरण की शुरुआत वार्ड संख्या-1 से की गई है। प्रतिदिन एक से दो वार्डों में घर-घर जाकर लगभग 80 हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक कचरा पृथक्करण अपनाकर स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सके।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम काशीपुर को काशी की तर्ज पर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों का सहयोग पहले की अपेक्षा बढ़ा है, लेकिन अभी भी कुछ लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अपील की कि नगर निगम के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थान एवं डस्टबिन में ही डालें।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद दीपा पाठक, अनिता कांबोज, वैशाली गुप्ता, राशिद फारुकी, संजय शर्मा, सतीश कुमार, बीना नेगी, शशांक गोले, सुरेश सैनी, पार्षद पति हनीफ गुड्डू, घनश्याम सैनी, सिटी मिशन मैनेजर मोहम्मद जफर, वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश चौहान, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, बच्चू प्रकाश नेगी, भाव्या पांडे, सुशांत, नवीन, मुकेश पाहवा, चौधरी समरपाल सिंह, राजीव परनामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम: संगीतमय संध्या में गूंजे सदाबहार गीत, कलाकार हुए सम्मानित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-