Breaking News

NEET परीक्षा में धांधली के विरोध में मसूरी में एबीवीपी भी उतरी सड़कों पर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026)

मसूरी। नीट (NEET-UG) परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मसूरी स्थित एमजी कॉलेज में आयोजित विरोध प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। संगठन का आरोप है कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो देशभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि छात्र हित सर्वोपरि हैं और इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार आवश्यक हैं। छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली गड़बड़ियों से युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है।

गौरतलब है कि देशभर में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विभिन्न छात्र संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों और कई छात्र संगठनों ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता आशुतोष जोशी, अनुज पवार, विकास रावत और करिश्मा ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो एबीवीपी पूरे देश में आंदोलन को और तेज करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से काशीपुर के स्ट्रीट वेंडर्स के ठेलों पर महापौर दीपक बाली ने लगाये पीएम स्वनिधि बोर्ड,लाभार्थियों को मिला ऋण,

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2026) काशीपुर। आज सायं महापौर दीपक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-