Breaking News

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से काशीपुर के स्ट्रीट वेंडर्स के ठेलों पर महापौर दीपक बाली ने लगाये पीएम स्वनिधि बोर्ड,लाभार्थियों को मिला ऋण,

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2026)

काशीपुर। आज सायं महापौर दीपक बाली  एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना  योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों के ठेलों और रेहड़ियों पर स्वनिधि बोर्ड लगाये तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

महापौर दीपक बाली ने बताया कि नगर निगम काशीपुर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार वर्ष 2030 तक 6600 स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 3933 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 3477 स्ट्रीट वेंडर्स को विभिन्न चरणों में ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।

आज सात वेंडरों के ठेलों पर स्वनिधि बोर्ड लगाए गए जिनमें सुमित कुमार उदित कुमार दानिश संतोष विपिन सौरभ और विजेंद्र है।

नगर निगम महापौर दीपक बाली ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को पहले चरण में ₹10,000, दूसरे चरण में ₹20,000 और तीसरे चरण में ₹50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ₹10,000 तक के विशेष क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए अब तक लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 20 स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि शेष आवेदन प्रक्रिया में हैं।

नगर निगम द्वारा केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री तैयार करने और ग्राहकों को हाइजीनिक फूड उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम सभागार में नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि वेंडर्स अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।

उन्होंने बताया कि हाल ही में नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स, उनके परिवारों और बच्चों को केंद्र में रखकर एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस दौरान उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

महापौर दीपक बाली ने कहा  कि स्ट्रीट वेंडर्स किसी भी शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रति जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र वेंडर्स योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने  यह भी जानकारी दी कि काशीपुर में प्रस्तावित पांच नए वेंडिंग जोनों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार वेंडिंग जोनों का आवंटन नीलामी के बजाय लॉटरी से किया जाएगा, जिससे वास्तविक और जरूरतमंद स्ट्रीट वेंडर्स को प्राथमिकता मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसी दिशा में नगर निगम काशीपुर लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत परासर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सचिव दिनेश कुमार महासचिव दानिश प्रचार मंत्री संजय यादव संगठन मंत्री दीपक सुशांत नवीन भाव्या पांडे चौधरी समरपाल सिंह शिव अवतार गुप्ता राजीव परनामी ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोरा बच्चू ललित कुमार बाली नगर निगम में इस योजना के मैनेजर मोहम्मद जफर मुकेश पाहवा अनुज मेहरोत्रा हरिओम अरोड़ा समीर चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :₹1109 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने काशीपुर समेत चार राज्यों में कंपनियों में की छापेमारी, केनरा बैंक से

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2026) काशीपुर//नयी दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-