Breaking News

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026)

गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधों, आवागमन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अन्य प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की प्राकृतिक परिस्थितियां जल क्रीड़ा, पर्वतीय खेलों तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बेहद अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अधिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। इससे उत्तराखण्ड की पहचान एक प्रमुख साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में और अधिक मजबूत होगी तथा देश-विदेश के पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ खेल गतिविधियों से भी जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह आयोजन उत्तराखण्ड की कार्य संस्कृति और आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण बन सके।

इस अवसर पर विधायक  अरविन्द पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-