Breaking News

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026)

रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तेलंगाना के एक आईपीएस अधिकारी से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने आधी रात को स्वयं मोर्चा संभालते हुए विशेष अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप चोरी में शामिल तीन नेपाली मूल के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में हुई बड़ी ज्वेलरी चोरी के बाद सूचना मिली थी कि आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही SSP अजय गणपति ने देर रात SOG टीम और स्थानीय पुलिस को सक्रिय करते हुए रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया। पूरे ऑपरेशन की निगरानी SSP स्वयं कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बस को रोका गया, जिसमें यात्रा कर रहे नेपाली मूल के तीन संदिग्धों की पहचान की गई। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र में आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हैदराबाद से चोरी किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए।

बस उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में रोकी गई थी, इसलिए बरामदगी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई। इस पूरे अभियान में उत्तराखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय समन्वय, त्वरित सूचना तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। SSP अजय गणपति के नेतृत्व में संचालित इस अभियान ने न केवल करोड़ों रुपये के चोरी गए आभूषण बरामद कराए, बल्कि आरोपियों के नेपाल भागने की योजना को भी विफल कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-